![]()
जयपुर वेस्ट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से उगाई जा रही गांजे की फसल नष्ट कर दी। इस दौरान पुलिस ने कुल 40 किलो वजनी 384 ग्राम के पौधे जब्त किए। हरमाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांजे की अवैध बिक्री और नशे के उपयोग के उद्देश्य से यह खेती की थी। इससे गांव के युवाओं को नशे की ओर धकेलने की आशंका भी जताई गई है। ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बरामद किए गांजे के पौधे डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत हरमाड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गश्त और निगरानी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिछपड़ी गांव में श्री जगदीश जी मंदिर के पास खाली आबादी भूमि पर गांजे के पौधे लगे हुए हैं। जांच में पुलिस को मौके पर 48 छोटे-बड़े गांजे के पौधे मिले, जिन्हें पुलिस ने नष्ट करवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने पौधे लगाने वाले के बारे में जानकारी नहीं दी। भूमि भी गांव की खाली आबादी भूमि होना सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है।
Source link
पुलिस ने 40 किलो अवैध गांजे की फसल नष्ट करवाई:आबादी भूमि पर उगाई जा रही थी, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज
