![]()
22 लाख के 3 हार्डकोर नक्सली दबोचे, हथियारों का जखीरा बरामद, एसपी बोले- अब हथियार, लेवी और संगठन के बाकी कैडरों तक पहुंचने में मिलेगी मदद सरायकेला-खरसावां में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई ने माओवादी संगठन को बड़ा झटका दिया है। 22 लाख रुपए के तीन इनामी हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों का फोकस एक करोड़ के इनामी शीर्ष माओवादी असीम मंडल उर्फ आकाश पर है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ से उसके नेटवर्क, हथियारों के ठिकानों और लेवी तंत्र तक पहुंचने में अहम सुराग मिल सकते हैं। संयुक्त अभियान में 15 लाख के इनामी मदन महतो उर्फ शंकर, पांच लाख के इनामी बीरेन सिंह उर्फ सागर उर्फ रवि सरदार और दो लाख की इनामी मीना पहाड़िया उर्फ मौरा उर्फ नीपू को गिरफ्तार किया गया। इनके पास और निशानदेही पर एके-47, इंसास राइफल, 9 एमएम पिस्टल, 403 जिंदा कारतूस, कोडेक्स वायर, वॉकी-टॉकी और पल्सर बाइक समेत अन्य सामान बरामद हुआ। सरायकेला…15 लाख का इनामी मदन कई हमलों में रहा है आरोपी, बीरेन रणनीतिकार, मीना के पास विस्फोटक नेटवर्क
पांच लाख के इनामी बीरेन सिंह के खिलाफ 43 मामले दर्ज हैं। वह नक्सली दस्तों की रणनीति बनाने और नए कैडर तैयार करने में सक्रिय था। उसका नाम कुकड़ू बाजार हमले और अन्य बड़ी घटनाओं में भी सामने आया है। वहीं दो लाख की इनामी मीना पहाड़िया के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं। वह आईईडी और लैंडमाइन लगाने, विस्फोटकों की आपूर्ति तथा संगठन की रसद व्यवस्था संभालती थी।एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 15 लाख का इनामी मदन महतो करीब 25 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय था। उसके खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल में 41 मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार वह 62 पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों की हत्या से जुड़े मामलों में आरोपी रहा है। उसका नाम शिलदा ईएफआर कैंप हमला, काकड़ाझोर लैंडमाइन विस्फोट, बुरुडीह डैम आईईडी ब्लास्ट, सांसद सुनील महतो हत्याकांड और टोंटो के तुम्बाहाका जंगल विस्फोट जैसी बड़ी घटनाओं में सामने आया है। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि 15 लाख का इनामी मदन महतो करीब 25 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय था। उसके खिलाफ झारखंड और पश्चिम बंगाल में 41 मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार वह 62 पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों की हत्या से जुड़े मामलों में आरोपी रहा है। उसका नाम शिलदा ईएफआर कैंप हमला, काकड़ाझोर लैंडमाइन विस्फोट, बुरुडीह डैम आईईडी ब्लास्ट, सांसद सुनील महतो हत्याकांड और टोंटो के तुम्बाहाका जंगल विस्फोट जैसी बड़ी घटनाओं में सामने आया है। गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ में मिल सकते हैं बड़े सुराग
एसपी ने बताया कि तीनों से पूछताछ जारी है। हथियारों के ठिकानों, लेवी नेटवर्क और संगठन के सक्रिय सदस्यों से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। सीआरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने कहा कि लोडेड हथियारों के साथ सक्रिय हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link
पुलिस-सीआरपीएफ की कार्रवाई:तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी के बाद अब 1 करोड़ के असीम मंडल पर नजर
