Headlines

पूर्णिया में सड़क दुर्घटना, युवक गंभीर घायल:दोस्त ने शराब पीकर अस्पताल में हंगामा किया, घायल रेफर




पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में रविवार को एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक के दोस्त राज राय ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। राज राय ने शराब पीने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि दुर्घटना मरंगा बाईपास पर हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार, मरंगा बाईपास पर मोटर साइकिल सवार दो व्यक्तियों को पीछे से एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और बेहोश हो गया। घायल को टोटो से जीएमसीएच अस्पताल लाया गया। टोटो चालक खुर्शीद आलम ने बताया कि मरंगा बाईपास स्थित एमआरएफ टायर शोरूम के पास भीड़ लगी थी, जहां से घायल को टोटो पर लादा गया। उन्होंने यह भी बताया कि घायल के साथ एक और युवक था और दोनों बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। क्षतिग्रस्त बाइक वहीं गड्ढे में पड़ी थी। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच अस्पताल भेजा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। घायल युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *