Headlines

पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई का अनशन समाप्त:भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी




लोहावट में भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई ने अपना 10 दिवसीय अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने आज शाम इसकी घोषणा की। शाम 5 बजे मृतका भंवरी देवी विश्नोई की छोटी बेटी सोनू के विशेष आग्रह पर विश्नोई ने अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया। सोनू ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। विश्नोई ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता साले मोहम्मद और जिलाध्यक्ष सलीम नागौरी सहित कई नेता कई दिनों से उनसे अनशन समाप्त करने की अपील कर रहे थे। आज सोनू के आग्रह को वह टाल नहीं सके। उनके समर्थन में अनशन कर रहे सैकड़ों लोगों ने भी अपना अनशन समाप्त कर दिया। विश्नोई ने स्पष्ट किया कि अनशन समाप्त हुआ है, लेकिन भंवरी देवी के गुनहगारों की गिरफ्तारी होने तक आंदोलन और धरना जारी रहेगा। इससे पहले आज सुबह विश्नोई ने धरना स्थल पर ध्वजारोहण भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *