Headlines

पेंड्रारोड में राजस्व नोटिस तामील कराने पहुंचे कोटवार से मारपीट:फर्जी नोटिस बताकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, 3 पर केस दर्ज




पेंड्रारोड के ग्राम पडखुरी में राजस्व प्रकरण का नोटिस तामील कराने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि नोटिस देने की प्रक्रिया को लेकर कोटवार के साथ अभद्रता, गाली-गलौज, मारपीटऔर धमकी दी गई। शिकायत के आधार पर गौरेला पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पैर में चोट होने से बेटे को भेजा था नोटिस तामील कराने पीड़ित कोटवार ने पुलिस को बताया कि पैर में चोट होने के कारण वे स्वयं चलने-फिरने में असमर्थ थीं। ऐसे में उन्होंने अपने बेटे लीलाधर को तहसीलदार कार्यालय से जारी राजस्व नोटिस तामील कराने के लिए पति लाल सिंह, मंडल सिंह, गोपाल सिंह और श्रीपाल सिंह के पास भेजा था। आरोप है कि संबंधित लोगों ने नोटिस तो ले लिया, लेकिन उसकी पावती देने से इनकार कर दिया। घर पहुंचकर किया हंगामा, दी धमकी शिकायत के अनुसार, 1 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे गोपाल सिंह, श्रीपाल सिंह और गोपाल का बेटा तीरथ कोटवार के घर पहुंचे। उन्होंने नोटिस पर तहसीलदार के हस्ताक्षर और सील नहीं होने की बात कहते हुए उसे फर्जी बताया। आरोप है कि इस दौरान तीनों ने कोटवार के साथ गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दर्ज किया मामला घटना के बाद कोटवार ने पिपरिया के कोटवार नरेंद्र कुमार को फोन पर पूरी जानकारी दी और फिर गौरेला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गोपाल सिंह, श्रीपाल सिंह और तीरथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *