Headlines

पेट्रोल पंप संचालक की टीचर पत्नी ने किया सुसाइड:पति घर पहुंचा तो फंदे पर लटकी मिली, कारणों का नहीं चला पता




डूंगरपुर में आजाद नगर में एक पेट्रोल पंप संचालक की टीचर पत्नी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। पति घर पहुंचा तो पत्नी को फंदे पर लटका देखकर चौंक गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे है। सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे यह घटना हुई। अनामिका जैन (45) पत्नी निलेश जैन शहर के नजदीक उदयपुरा सरकारी स्कूल में टीचर थी। इनके 2 बेटे है, दोनों की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा सूरत में रहता है जबकि छोटा बेटा उदयपुर में पढ़ाई करता था। साड़ी का फंदा लगाकर दी जान
पति निलेश जैन शहर के पास ही सागवाड़ा आसपुर रोड पर तीजवड में पेट्रोल पंप संचालक है। मंगलवार शाम के समय अनामिका घर पर अकेली थी। इसी दौरान उन्होंने घर में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। निलेश जैन जब घर पहुंचे तो अनामिका को लटका देखा और चौंक गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। वही बड़ी संख्या में समाज के लोग भी घर पहुंच गए। अनामिका को फंदे से नीचे उतारा और तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद अनामिका को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *