![]()
ललितपुर के महरौनी कोतवाली क्षेत्र के सिंदवाहा गांव में गुरुवार शाम 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पीछे बाड़े में पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। युवक दोपहर से कमरे से बाहर नहीं निकला था। शाम को पिता ने पड़ोसी के घर से अपने घर में जाकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। मृतक के पिता प्रकाश नारायण सोनी ने बताया कि उनका बेटा शिवशंकर सोनी उर्फ बबलू गुरुवार दोपहर से कमरे से बाहर नहीं आया था। शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने उसे जगाने के लिए आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी के घर से होकर अपने घर में पहुंचे। वहां पीछे बाड़े में पेड़ पर शिवशंकर का शव फंदे से लटका मिला। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन शिवशंकर को फंदे से उतारकर शाम करीब 6 बजे मेडिकल कॉलेज ललितपुर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। चार बेटियों और एक बेटे का था पिता मृतक की पहचान ग्राम सिंदवाहा निवासी शिवशंकर सोनी उर्फ बबलू सोनी पुत्र प्रकाश नारायण सोनी के रूप में हुई है। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। परिजन युवक के आत्महत्या करने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। पुलिस कारणों की जांच में जुटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि मामले में पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पेड़ से फंदे पर लटका मिला युवक का शव:ललितपुर में पिता ने पड़ोसी के घर से जाकर देखा, दोपहर से कमरे से बाहर नहीं निकला था
