Headlines

पोठिया में नंदन यादव हत्याकांड का खुलासा:19 दिनों बाद पुलिस-STF के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी 'बीपो', पिस्टल और कारतूस बरामद




पोठिया के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड-1 में 16 सितंबर की रात मचान पर सो रहे 40 वर्षीय नंदन कुमार यादव की गोली मारकर हत्या हुई थी। 19 दिन बाद पुलिस-एसटीएफ ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी संजय यादव उर्फ बीपो (25) को चांदपुर बहियार से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी अरुण यादव का बेटा है। उसके पास से देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह और अन्य की भूमिका पता लगा रही। नंदन यादव रात में खाना खाकर मचान पर सोने गए थे। देर रात हमलावरों ने सोते समय उनके सिर में गोली मार दी। सुबह परिजनों ने नंदन को खून से लथपथ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर विशेष जांच टीम बनी। तकनीकी सबूत और गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। लगातार ठिकाना बदल रहे आरोपी को चांदपुर बहियार में मौजूद होने की जानकारी पर टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *