Headlines

प्रतापगढ़ के नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली:नगर परिषद के 16 वार्ड आरक्षित, महिला बनेगी सभापति




प्रतापगढ़ नगर परिषद के वार्डों के आरक्षण के लिए आज जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई। इससे पहले, नगर परिषद में सभापति का पद महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर परिषद में कुल 40 वार्ड हैं। इन वार्डों के लिए आरक्षण प्रक्रिया आज पूरी की गई, जिसके बाद विभिन्न श्रेणियों के लिए वार्डों का आवंटन किया गया। आरक्षण के तहत, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 5 वार्ड, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 3 वार्ड और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 8 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। शेष 24 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं। प्रतापगढ़ नगर परिषद में सभापति के लिए अनारक्षित महिला, धरियावद में पालिकाध्यक्ष के लिए ओबीसी ओपन, अरनोद में पालिकाध्यक्ष के लिए एसटी ओपन और छोटी सादड़ी पालिकाध्यक्ष का पद अनारक्षित रखा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *