![]()
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी 23 सितंबर को औरैया आएंगे। उनके साथ नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई भी पहली बार जिले का दौरा करेंगे। भाजपाइयों ने दोनों नेताओं के स्वागत की रूपरेखा तैयार की है। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें स्वागत की रणनीति बनाई गई। सर्वेश कठेरिया ने बताया कि प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी का 23 सितंबर बुधवार को सुबह 10:30 बजे जिले की सीमा अनंतराम टोल प्लाजा पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका स्वागत औरैया में मंडी समिति गेट पर होगा। यहां से प्रदेश महामंत्री सीधे जिला कार्यालय पहुंचेंगे। जिला कार्यालय पर स्वागत के बाद वे अलग-अलग संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने को कहा गया है।
जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि शंकर लाल लोधी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रभारी बनने से औरैया जिले को संगठनात्मक ऊर्जा और गति मिलेगी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता और विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता खुश है। जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि जिला प्रभारी दिनेश बाजपेई का जिले की सीमा महटोली पर सुबह 9 बजे स्वागत होगा। इसके बाद जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री के स्वागत के लिए अनंतराम टोल पहुंचेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने किया। इस बैठक में ब्लाक प्रमुख रजनीश पाण्डेय, विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, सौरभ भूषण शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष मोनू सेंगर, रानी पोरवाल, इंद्रपाल पाल, अमरचंद राठौर, प्रतीक सिंह, आशीष दुबे, वासुदेव प्रजापति, कुंवर सिंह बाथम, अवधेश भदौरिया, दीक्षांत गुप्ता, अवध चतुर्वेदी और राम जी बाजपेई सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
Source link
प्रदेश महामंत्री शंकर लोधी 23 सितंबर को औरैया आएंगे:कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी का दौरा, भाजपाइयों ने स्वागत की रूपरेखा बनाई
