Headlines

मक्सी मंडी में नई सोयाबीन फसल की आवक शुरू:तौल कांटे का पूजन कर पहले किसान का स्वागत, ₹6,101 प्रति क्विंटल बिकी उपज




शाजापुर जिले के मक्सी की कृषि उपज मंडी में सोमवार को नई सोयाबीन फसल की आवक शुरू हो गई। सीजन की पहली उपज लेकर पहुंचे किसान का मंडी प्रशासन और व्यापारियों ने स्वागत किया। खरीदी शुरू करने से पहले तौल कांटे का पूजन किया गया। इसके बाद किसान की उपज की तौल कर खरीदी प्रक्रिया शुरू हुई। इसी के साथ मंडी में नई सोयाबीन फसल की खरीदी का औपचारिक तौर पर श्रीगणेश हो गया। भगवती ट्रेडिंग कंपनी के महेश कुमार जागीरदार ने मक्सी निवासी किसान रघुनंदन जीतमल पाटीदार से सोयाबीन खरीदी। यह उपज 6,101 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदी गई। पहली आवक और खरीदी को लेकर मंडी परिसर में किसानों और व्यापारियों में उत्साह दिखा। इस दौरान मौजूद लोगों ने नई फसल के अच्छे उत्पादन और किसानों को बेहतर भाव मिलने की उम्मीद जताई। सोयाबीन की आवक शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में मंडी में किसानों की संख्या और उपज की मात्रा बढ़ने की उम्मीद है। मंडी प्रशासन ने भी खरीदी प्रक्रिया को ठीक से चलाने की तैयारी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *