Headlines

प्रमुख मार्गों पर सड़क के बीच बैठे रहते हैं मवेशी:सिवनी के नागरिकों ने निगरानी और पशु मालिकों पर कार्रवाई की मांग




सिवनी शहर के प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में आवारा मवेशियों के जमावड़े से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गाय और अन्य मवेशी सड़क के बीच बैठे नजर आते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ रहा है। व्यस्त मार्गों पर मवेशियों के अचानक सामने आ जाने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे खासकर दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है। रात और बारिश में बढ़ जाता है खतरा रात के समय कम रोशनी के कारण सड़क पर बैठे मवेशी दूर से दिखाई नहीं देते। ऐसे में तेज गति से आने वाले वाहनों को संभलने के लिए कम समय मिलता है। अचानक ब्रेक लगाने या वाहन मोड़ने से संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है। बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन होने से जोखिम और बढ़ जाता है। नागरिकों ने स्थायी समाधान की मांग की स्थानीय नागरिक शहीद खान, विनय सेन और गोलू श्रीवास ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में मवेशियों के झुंड अक्सर सड़क के बीच बैठ जाते हैं। उनका कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नागरिकों ने प्रमुख मार्गों पर शाम और रात के समय निगरानी बढ़ाने, मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और खुले में मवेशी छोड़ने वाले पशु मालिकों पर कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका ने कार्रवाई का दिया आश्वासन नगर पालिका सीएमओ से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया ने बताया कि मवेशियों को हटाने की कार्रवाई समय-समय पर की जाती है। उन्होंने कहा कि आवारा मवेशियों के मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी और समस्या के समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *