Headlines

बेतिया-GMCH में मां का इलाज कराने आई नाबालिग से रेप:अस्पताल में पानी-इंसुलिन चढ़ाता था आरोपी; किराए के कमरे में ले जाकर वारदात, पकड़ा गया




बेतिया में जीएमसीएच में मां का इलाज कराने आई एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अस्पताल से बाहर अपने किराए के मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी रवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। मां के इलाज के दौरान अस्पताल आई थी नाबालिग नाबालिग 1 अक्टूबर को अपने माता-पिता के साथ अस्पताल आई थी। वहां उसकी मां का इलाज चल रहा था। 4 अक्टूबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसके पिता दवा और खाना लेने बाहर गए थे। लौटने पर उन्होंने बेटी को डरी हुई हालत में रोते हुए देखा। शुरुआत में उसने कुछ नहीं बताया। बाद में मां और दादी के पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी। बहला-फुसलाकर अस्पताल के पीछे ले जाने का आरोप पीड़िता के अनुसार, अस्पताल में काम करने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर जीएमसीएच के पीछे स्थित अपने किराए के मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी भी दी। उसे कहा गया कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो अस्पताल में इलाज करा रही उसकी मां को नुकसान पहुंचाया जाएगा। इसी डर से बच्ची सहमी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने नगर थाने में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी अस्पताल में पानी और इंसुलिन चढ़ाने का काम करता था आवेदन मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने आरोपी रवि रंजन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अस्पताल में मरीजों को पानी और इंसुलिन चढ़ाने का काम करता था। इसके अलावा वह बाहर एक निजी नर्सिंग होम में भी काम करता है। सदर एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग अपनी मां का इलाज कराने जीएमसीएच आई थी। आरोपी के अस्पताल में पानी और इंसुलिन चढ़ाने का काम करने की जानकारी सामने आई है। आरोप है कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद जीएमसीएच परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अस्पताल परिसर में कई ऐसे बाहरी लोग सक्रिय रहते हैं, जिनकी गतिविधियों पर निगरानी जरूरी है। उनका आरोप है कि ऐसे लोगों की मौजूदगी से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जीएमसीएच परिसर में एक एंबुलेंस चालक को पकड़ा गया था। उस पर मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने का आरोप लगा था। ऐसे में अस्पताल परिसर में बिना अधिकृत व्यवस्था के काम करने वाले बाहरी लोगों की निगरानी और उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *