Headlines

Rajasthan Top News Headlines; Kota B.Tech Student Murder


.

आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

पहले टॉप 5 खबरें

1.राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख बदली राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया है। पहले चरण में अब जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 22 अक्टूबर और पंच-सरपंच की वोटिंग 24 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण में जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य की वोटिंग 28 अक्टूबर और पंच-सरपंच की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी। पूरी खबर पढ़ें

2.भाजपा पार्षद ने जमीन पर सिर मारा, कपड़े फाड़े बीकानेर नगर निगम में मंगलवार को कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी के सामने भाजपा पार्षद श्याम सिंह हाडला ने सिर जमीन पर मार दिया और कपड़े फाड़ दिए। बिगड़ी सफाई व्यवस्था और कचरा नहीं उठाने से नाराज पार्षद ने कमिश्नर को खरी-खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने पार्षद को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें

3. सरकारी स्कूल में 32 बच्चों पर छत का प्लास्टर गिरा उदयपुर में भींडर के सरकारी स्कूल में मंगलवार सुबह 11 बजे क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिर गया। क्लास में 32 बच्चे थे। मलबा गिरने से 3 बच्चे गंभीर घायल हो गए। वहीं, दो बच्चों को मामूली चोट आई। घटना भींडर थाना क्षेत्र में वाणियातलाई ग्राम पंचायत के गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल नारदा में हुई। पूरी खबर पढ़ें

4.बदला लेने के लिए बीटेक स्टूडेंट की हत्या कोटा में आपसी रंजिश में बीटेक स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले स्टूडेंट को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, फिर चाकू से वार किया। घटना सोमवार रात साढ़े 8 बजे अनंतपुरा थाना इलाके में कान्हा मैरिज गार्डन के सामने सोमवार रात 8:30 बजे की है। पूरी खबर पढ़ें

5. रोडवेज बस में 60 में से 55 यात्री बिना टिकट राजस्थान रोडवेज की बूंदी डिपो की बस में 60 पैसेंजर्स में से 55 बिना टिकट यात्रा करते मिले। सिर्फ 5 यात्रियों के पास ही टिकट था। बस बूंदी से शिवपुरी (मध्य प्रदेश) जा रही थी। रोडवेज प्रशासन ने आरोपी बस सारथी (कंडक्टर) को ब्लैक लिस्ट (प्रतिबंधित) कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें

6.कार-जीप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत बालोतरा जिले के धोरीमन्ना में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे ओवरब्रिज पर कार और जीप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों को धोरीमन्ना हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 गंभीर घायलों को सांचौर रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें

7. खाद के टोकन के लिए भागदौड़, एक किसान बेहोश दौसा जिले के बांदीकुई में मंगलवार सुबह खाद के कट्टों को लेकर क्रय विक्रय सहकारी समिति के बाहर टोकन को लेकर किसान भागते हुए नजर आए। इस दौरान एक किसान बेहोश हो गया। जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने किसान के मुंह पर पानी छिड़ककर होश में लाने की कोशिश की। पूरी खबर पढ़ें

8.ससुराल से परेशान कॉन्स्टेबल ने नहर में कूदकर किया सुसाइड जैसलमेर में कॉन्स्टेबल ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि मरने से पहले कॉन्स्टेबल ने गाड़ी में बैठकर एक वीडियो भी बनाया। इसमें उसने अपनी पत्नी, ससुर, साले और सास पर परेशान करने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें

खबर जो हटकर है 9. कार पर लिखा-यह गधा मैंने 12 लाख में खरीदा अलवर जिले के रैणी SDM ऑफिस के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (AAO) परिवार के साथ टाटा के शोरूम में धरने पर बैठ गए। उन्होंने ने अपनी कार पर लिखा- टाटा की कार खरीदने से बढ़िया है गधा खरीद लेना, वजन तौलने के तो काम आएगा। टाटा क्लासिक मोटर्स अलवर से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है।” पूरी खबर पढ़ें

कल क्या है खास 10. सेवा सेतु अभियान 2026′ की शुरुआत होगी जयपुर नगर निगम द्वारा ‘सेवा सेतु अभियान 2026’ की शुरुआत कल से हो रही है…इसके तहत शिकायतों का समाधान जल्द किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *