![]()
फगवाड़ा के गांव चाचोंके में स्थित गुगा जाहर वीर मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। एक चोर दीवार फांदकर मंदिर के अंदर घुसा और नकदी तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर कमेटी को सुबह चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने फगवाड़ा सिटी थाने की पुलिस को शिकायत दी। कमेटी ने पुलिस से चोरों को जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है।
पुजारी ने चोर को मंदिर में दिवार फंदाकर कूदते देखा मंदिर के बाबा हरविंदर सिंह ने बताया कि रात को एक चोर मंदिर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ, जबकि उसका दूसरा साथी मंदिर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। चोर करीब 40 मिनट तक मंदिर के अंदर रहा।
25 हजार से ज्यादा की हुई चोरी चोर मंदिर से पैसे और अन्य सामान चोरी करके ले गया। जाते समय उसने सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया ताकि कोई सुराग न मिल सके। बाबा हरविंदर सिंह के अनुसार, इस चोरी से मंदिर को करीब 25 हजार रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
इलाके में नशा बहुत बिकता है: पुजारी उन्होंने पुलिस को शिकायत देने की पुष्टि की और आरोप लगाया कि उनके आसपास के इलाके में नशा बहुत बिकता है। उनका कहना है कि यदि नशे की बिक्री रोकी जाए तो चोरी की वारदातें अपने आप कम हो जाएंगी।
Source link
फगवाड़ा के गुगा जाहर मंदिर में चोरी:चोर दीवार फांदकर घुसा, 40 मिनट में नकदी-सामान लेकर फरार,
