Headlines

फतेहाबाद में पंजाब की महिला नशा तस्कर अरेस्ट:पुलिस देखकर कर घबराई, जेब से हेरोइन निकालकर फेंकी, इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त; केस दर्ज




फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र में पुलिस ने पंजाब की एक महिला नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया है। आरोपी महिला के पास से 5.90 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। महिला ने पुलिस टीम को देखकर अपनी जेब से काले रंग की पॉलीथिन निकालकर जमीन पर फेंक दी, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया। बरामद हेरोइन के साथ उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त कर ली गई है। पुलिस को देखकर घबरा गई महिला पुलिस के अनुसार, पुलिस चौकी ब्राह्मणवाला प्रभारी एएसआई दलबीर सिंह अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए ब्राह्मणवाला से रियोद कलां रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अनाज मंडी के पास बने एक कमरे के बाहर खड़ी एक महिला पुलिस वाहन देखकर घबरा गई और अपनी पंजाबी सूट की जेब से काले रंग की पॉलीथिन निकालकर जमीन पर फेंक दी। मानसा जिले की रहने वाली आरोपी महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव रियोद कलां निवासी पलविंद्र कौर उर्फ गगन के रूप में बताई। महिला पॉलीथिन के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। पुलिस ने ब्राह्मणवाला के सरपंच प्रतिनिधि जीवन सिंह को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में पॉलीथिन की तलाशी ली गई, जिसमें हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया केस कंप्यूटर कांटे से वजन करने पर पॉलीथिन सहित कुल 5.90 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने हेरोइन को सील कर कब्जे में लिया और मौके से बरामद काले रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त कर ली। रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह के अनुसार, मामले में आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61 और 85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *