Headlines

फतेहाबाद में सेवा संकल्प अभियान:दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, ट्राई साइकिल और बैटरी साइकिल बांटी




आगरा जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फतेहाबाद ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, आगरा के सौजन्य से आयोजित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में किया गया। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए 36 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, बैटरी संचालित साइकिल, श्रवण यंत्र, छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, सहारा और आत्मनिर्भरता प्रदान करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका कल्याण के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में 15 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, 5 को बैटरी संचालित साइकिल तथा अन्य लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए गए। सांसद ने सभी 36 दिव्यांगजनों को 200-200 रुपये मिठाई हेतु भेंट कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *