Headlines

Betiah Drowning News | NDRF Search Operation Continues for Missing Teen



बेतिया के योगापट्टी प्रखंड में बाढ़ के पानी में डूबे 15 वर्षीय किशन कुमार का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बुधवार शाम से एनडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। गहरे पानी और तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं।

.

हरपुरवा कुट्टी के पास हुआ हादसा

बुधवार को हरपुरवा कुट्टी के पास तीन बच्चे बाढ़ का पानी देखने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से तीनों डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन हरपुरवा गांव निवासी दिनेश मुखिया का 15 वर्षीय बेटा किशन कुमार पानी में बह गया।

24 घंटे से NDRF कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और किशन की तलाश शुरू की। टीम ने पानी में कई जगह सर्च अभियान चलाया, लेकिन गुरुवार तक उसका कोई पता नहीं चल सका। किशन के नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय गोताखोरों से तलाश की मांग

परिजन अब स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी किशन की तलाश कराने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय गोताखोर इलाके के पानी और बहाव से परिचित हैं, जिससे तलाशी में मदद मिल सकती है।

गहरे पानी और तेज बहाव से रेस्क्यू में परेशानी

योगापट्टी थानाध्यक्ष धुर्व नारायण सिंह ने बताया कि पानी काफी गहरा है, जिससे बचाव और तलाशी अभियान में परेशानी हो रही है। गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने और चंपारण तटबंध टूटने के कारण इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *