Headlines

तरनतारन में ड्रोन से मंगवाया पिस्तौल मिला:तांबे की तार से बांधा था; पुलिस-BSF ने श्मशानघाट के पास से किया बरामद




भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे खालड़ा सेक्टर में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने एक जंग लगा 30 बोर पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की है। यह बरामदगी गांव डल के श्मशान घाट के पास तलाशी अभियान के दौरान हुई। थाना खालड़ा के एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान श्मशानघाट से तांबे की तार से बंधा एक पीला पैकेट मिला। पैकेट खोलने पर उसमें से पिस्तौल और मैगजीन मिली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस पिस्तौल को पीले कवर में पैक कर तांबे की तार से बांधा गया था। आशंका है कि इसे पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था। इस पर अभी पुलिस जांच कर रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज खालड़ा पुलिस ने पिस्तौल को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25/54/59 के तहत मामला नंबर 268 दर्ज कर लिया है। पुलिस और बीएसएफ मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। आने वाले समय में इस संबंध में और खुलासे होने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *