![]()
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद कैदियों और हवालातियों से मोबाइल फोन समेत अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। जेल प्रशासन ने एक बार फिर विभिन्न बैरकों में तलाशी अभियान चलाकर 3 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड बरामद किए हैं। मामले में पुलिस को शिकायत भेजकर तीन हवालातियों और एक कैदी के खिलाफ थाना सिटी फरीदकोट में जेल एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस को भेजी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर जेल कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर बैरकों की तलाशी ली जाती है। इसी कड़ी में सोमवार रात विभिन्न बैरकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जालंधर निवासी हवालाती स्वर्ण सिंह मनी, फिरोजपुर निवासी कर्मजीत सिंह अमृतसर निवासी कुलबीर सिंह और फरीदकोट निवासी कैदी परमिंदर सिंह पन्नू से कुल 3 मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद हुए।शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर होगी पूछताछ इस मामले में जेल इन्वेस्टिगेशन सेल के इंचार्ज एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी कि जेल के अंदर मोबाइल फोन और सिम कैसे पहुंचे। यदि जांच में किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।
Source link
फरीदकोट जेल से 3 मोबाइल और 2 सिम कार्ड बरामद:जेक कर्मियों ने बैरकों में चलाया सर्च ऑपरेशन; 3 हवालाती-एक कैदी नामजद
