![]()
फरीदकोट में त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज रेलवे स्टेशनों तथा आसपास के क्षेत्रों में विशेष कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान एंटी-सबोटाज चेक और डॉग स्क्वाड टीमों की मदद से रेलवे स्टेशनों की जांच की गई। वहीं ड्रोन कैमरों के जरिए भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देश और एसपी (इन्वेस्टिगेशन) नरेंद्र सिंह की निगरानी में सर्च ऑपरेशन के दौरान डीएसपी, एसएचओ स्तर के अधिकारी और करीब 100 पुलिस कर्मचारियों को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया गया। त्योहारों के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया
इस मौके पर एसपी नरेंद्र सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव के निर्देशों के तहत आगामी त्योहारों के मद्देनजर यह चेकिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस का उद्देश्य संदिग्ध और शरारती तत्वों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली
चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली और जीआरपी पुलिस के सहयोग से यात्रियों के सामान की भी जांच की। रेलवे स्टेशन परिसर में बिना किसी स्पष्ट कारण के घूम रहे लोगों की भी जांच की गई। पार्किंग में खड़े वाहनों की वाहन ऐप के जरिए वेरिफिकेशन की गई। देखें चेकिंग के PHOTOS… पार्किंग और आसपास खड़े 49 वाहनों की जांच
एसपी नरेंद्र सिंह के अनुसार, इस ऑपरेशन के दौरान कुल 85 संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जबकि पार्किंग और आसपास खड़े 49 वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान आम लोगों को कम से कम असुविधा पहुंचाने का ध्यान रखा गया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Source link
फरीदकोट में त्योहारों से पहले रेलवे स्टेशन पर सर्च:डॉग स्क्वाड और एंटी-सबोटाज टीम ने की जांच, ड्रोन से की गई निगरानी
