![]()
गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के नवागढ़ गांव में रविवार रात एक 29 साल के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान नवागढ़ निवासी अमित मिंज के रूप में हुई है। रविवार देर रात अमित ने अपने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिवार को सुबह घटना का पता चला तो उसे फंदे से नीचे उतारा और तुरंत सदर अस्पताल गुमला ले गए। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने अमित मिंज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि अमित का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था, इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस घटना के असली कारणों की जांच कर रही है। सोमवार सुबह गुमला थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अमित मिंज वाहन चालक था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं।
Source link
गुमला में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:अवैध संबंध की बात पर पत्नी से हुआ था विवाद, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
