फरीदाबाद में एक्सप्रेस-वे पर पलटा ऑटो, ड्राइवर की मौत:परिजनों ने दोस्तों पर जड़ा हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज




फरीदाबाद जिले की पर्वतीय कॉलोनी के 27 वर्षीय ऑटो ड्राइवर जीतू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों कुलदीप, दीपक और राजन पर हत्या का आरोप लगाया है। सेंट्रल थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब 9 बजे जीतू अपने दोस्तों कुलदीप, दीपक और राजन के साथ ऑटो में सवार होकर सरूरपुर चौक से सेक्टर-24 स्थित सीएनजी स्टेशन गया था। सीएनजी भरवाने के बाद चारों बीपीटीपी की तरफ घूमने के लिए चले गए। इसी दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ऑटो पलट गया, जिसमें चारों को चोटें आईं। दोनों ने शराब का सेवन किया था- परिजन हादसे के बाद जीतू ने दीपक और राजन को चाचा चौक स्थित उनके घर छोड़ दिया। इसके बाद जीतू और कुलदीप बल्लभगढ़ की ओर चले गए। परिजनों का आरोप है कि दोनों ने नशे का सेवन किया था। इसके बाद ऑटो दोबारा पलट गया, जिससे दोनों घायल हो गए। कुलदीप घायल जीतू को सोहना रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया। जीतू ने खुद को ठीक बताते हुए घर जाने की बात कही। इसके बाद करीब ढाई बजे कुलदीप उसे घर छोड़कर चला गया। सुबह परिजनों ने जीतू को उसके कमरे में मृत पाया। तीन दोस्तों पर हत्या का आरोप जीतू की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *