![]()
फरीदाबाद में बल्लभगढ़ के सेक्टर तीन में महिला के साथ दोस्ती होने के शक के चलते युवक पर चाकूओं से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने दोनों का मुंडन कराकर वारदात वाली जगह पर परेड़ कराई। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। 7 सितंबर को मंदिर के पास हुआ था हमला क्राइम ACP अमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि,7 सितंबर को सेक्टर-3 में वाल्मीकि मंदिर के पास निपुन पटेल (27) नामक युवक पर दो युवकों ने चाकूओं से हमला किया था। मंदिर जाते समय हुए इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल किया गया था। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। महिला के दोस्ती के शक होने पर करवाया हमला पुलिस की जांच में सामने निकलकर आया है कि, इस हमले का मास्टरमाइंड धर्मेन्द्र (26) और दूसरा आरोपी भी मनीष (22) डबुआ इलाके का रहने वाला है। धर्मेन्द्र की डबुआ में इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ संबन्ध थे। पिछले कुछ महीने से महिला डबुआ को छोड़कर सेक्टर 3 में रह रही थी। धर्मेन्द्र को शक हो गया था कि निपुन पटेल की महिला से दोस्ती हो गई है। जिसको लेकर उसने निपुन पर हमला करवा दिया। हमले के वक्त मंदिर के पास खड़ा रहा पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हमले का मास्टमांइड धर्मेन्द्र ने अपने दोस्त मनीष और आशीष पर वारदात को अंजाम दिलवाया था। वह मंदिर के पास ही खड़ा रहा जबकि मनीष और आशीष ने निपुन पर चाकू और डंडे से हमला कर दिया। अस्पताल में चल रहा है इलाज हमले में निपुन को पटेल को गंभीर चोटे आई जिसको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। क्राइम ACP अमन यादव ने बताया कि आरोपियों से अभी पूछताछ होनी बाकी है। इसको लेकर दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस की टीम इस हमले के तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
Source link
फरीदाबाद में पुलिस ने बदमाशों का मुंडन कराकर कराई परेड:महिला से दोस्ती के शक में युवक पर हमला, पेट-छाती में मारे 12 बार चाकू
