Headlines

दतिया में दिग्विजय सिंह ने मां बगलामुखी के दर्शन किए:बोले-सनातन के नाम पर नफरत फैलाने वालों का विरोध; भाजपा पर कहा-'भाड़ में जाए'




दतिया में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को दतिया पहुंचे। उन्होंने पीताम्बरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के दर्शन किए। इसके बाद वे नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह के निवास और किले पर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिग्विजय सिंह ने सनातन स्वाभिमान यात्रा के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा का मकसद सनातन धर्म के नाम पर धार्मिक उन्माद और नफरत फैलाने वालों का विरोध करना है। आदि शंकराचार्य और कबीर के विचारों का किया जिक्र दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म की मूल भावना को समझने की जरूरत है। उन्होंने आदि शंकराचार्य और कबीर के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे धर्म के नाम पर नफरत फैलाने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि सनातन स्वाभिमान यात्रा के जरिए लोगों तक यही संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है कि धर्म के नाम पर समाज में नफरत और वैमनस्य नहीं फैलाया जाना चाहिए। भाजपा पर सवाल हुआ तो बोले- ‘भाड़ में जाए’ प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में मीडिया ने दिग्विजय सिंह से भाजपा को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने दो टूक जवाब देते हुए कहा, “भाजपा जाए भाड़ में।” इस बयान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का रुख अचानक राजनीतिक हो गया। दिग्विजय सिंह का यह बयान चर्चा में रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *