![]()
फरीदाबाद में दिल्ली-आगरा हाईवे पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान राजस्थान के दौसा जिले के गुर्जर बैराला गांव निवासी गोलू और उत्तर प्रदेश के खुर्जा निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के मोलड़बंद इलाके में परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार शाम करीब 5 बजे दोनों बाइक से फरीदाबाद की तरफ आ रहे थे। वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दोनों की मौत प्रिंस बाइक चला रहा था और उसका साला गोलू पीछे बैठा था। सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के नजदीक पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट लगने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलू चलाता था टेंपो, प्रिंस डिलीवरी बॉय था परिजनों के अनुसार गोलू लोडिंग टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं प्रिंस डिलीवरी का काम करता था। दोनों दिल्ली में रहकर काम कर रहे थे और किसी काम से फरीदाबाद आ रहे थे। टक्कर मारने वाला ड्राइवर फरार हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन लेकर वहां से निकल गया। सूचना मिलने पर सराय ख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। CCTV कैमरों से वाहन की तलाश सराय थाना इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि ,पुलिस फरार ड्राइवर की पहचान के लिए हाईवे और टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और ड्राइवर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
फरीदाबाद सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत:वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; राजस्थान के रहने वाले, दिल्ली से आ रहे थे
