अंबिकापुर में शनिवार शाम एक ट्रक ने पैदल चल रही महिला को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। एक अन्य घटना में नेशनल हाईवे 130 में पिकअप ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक घायल हो गए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम रामानुजगंज चौक में संजय पार्क की ओर जा रही महिला को ट्रक ने चपेट में ले लिया और कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। चौक में ही हादसे को देखकर तत्काल मौके पर यातायात पुलिस के जवान पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर ट्रक को पकड़ लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। नहीं हो सकी शिनाख्त, हॉस्पिटल भेजा गया शव घटना की सूचना पर अंबिकापुर सीएसपी राहुल बंसल और कोतवाली टीआई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला के शव को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया गया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। नेशनल हाईवे में सड़क हादसे में तीन घायल एक अन्य हादसे में नेशनल हाईवे 130 में लखनपुर चौपाटी के पास शाम करीब 5.30 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी में सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल युवकों में लहपटरा निवासी संजू राजवाड़े, परी निवासी मुकेश राजवाड़े और बतौली निवासी सुयश पैकरा शामिल हैं। तीनों शराब के नशे में थे। तीनों का उपचार हॉस्पिटल में किया जा रहा है। एक युवक को ज्यादा चोटंे आई हैं।
Source link
ट्रक ने पैदल चल रही महिला को कुचला,मौके पर मौत:अंबिकापुर के रामानुजगंज चौक में हादसा, एनएच में पिकअप की टक्कर में तीन घायल
