Headlines

फर्जी दस्तावेज से कार खरीदी, जम्मू-कश्मीर में बेची:पलवल में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस, 8-10 गाड़ियों में कर चुके फर्जीवाड़ा




फर्जी दस्तावेज तैयार कर फाइनेंस पर लग्जरी गाड़ी लेकर उसे जम्मू-कश्मीर में आधे दामों पर बेचने के फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पीड़ित की शिकायत और आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सदर थाना पलवल पुलिस ने धोखाधड़ी और साजिश रचने की कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी हरी किशन ने बताया कि रजपुरा गांव निवासी गौरीशंकर ने डीसी को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि करीब 6 महीने पहले उटावड़ गांव निवासी शोयब और सलीम उनके पिता शिशुपाल को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। फर्जी दस्तावेज पर फाइनेंस कराई क्रेटा कार आरोपियों ने उनके पिता के आधार कार्ड में फर्जी तरीके से पता बदल दिया। साथ ही, नया पैन कार्ड बनवाया और बैंक खाता भी खुलवाया। इसके बाद आरोपी उनके पिता को गुरुग्राम सेक्टर-14 ले गए। वहां उन्होंने लोन पास कराने वाले सौरभ नामक व्यक्ति को 1.5 लाख रुपए दिए और उनके पिता के नाम पर एक क्रेटा गाड़ी फाइनेंस करवा ली। अब तक 8 से 10 गाड़ियां फाइनेंस करवाकर बेची पीड़ित का आरोप है कि शोयब और सलीम ने गाड़ी मिलने के बाद उसे किसी और व्यक्ति को आधे दाम पर बेच दिया। शिकायत में यह आरोप भी है कि ये आरोपी अब तक फर्जी दस्तावेजों से 8 से 10 गाड़ियां फाइनेंस करवाकर बेच चुके हैं। जांच के बाद केस दर्ज पहले पुलिस में शिकायत देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद यह मामला डीसी के सामने उठाया गया। डीसी ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी। जांच के बाद सदर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *