Headlines

फर्जी सर्टिफिकेट से पंजाब पुलिस और हिमाचल में नौकरी:PSEB जांच में दोनों फर्जी निकले, रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट; कार्रवाई के लिए पत्र लिखा




पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए पंजाब पुलिस और हिमाचल प्रदेश के पशुपालन विभाग में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। बोर्ड में वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे सर्टिफिकेटों की जांच के दौरान दोनों प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद बोर्ड ने दोनों उम्मीदवारों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में डिप्टी डायरेक्टर, एनिमल हसबैंडरी, नाहन की ओर से 12वीं कक्षा का एक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए भेजा गया था। यह सर्टिफिकेट वर्ष 2009 का था और करुण कुमार के नाम पर जारी दिखाया गया था। इसमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोपड़ का उल्लेख था। जांच में सामने आया कि प्रमाण पत्र पर दर्ज रोल नंबर पटियाला जिले के जगजीत सिंह को जारी किया गया था और वह परीक्षा में पास हुआ था। करुण कुमार के नाम पर ऐसा कोई रोल नंबर जारी नहीं किया गया था। जांच के बाद सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया। सर्टिफिकेट किसी को जारी नहीं किया पंजाब पुलिस की ओर से वर्ष 2011 में 12वीं कक्षा का राजबीर सिंह के नाम पर जारी एक सर्टिफिकेट जांच के लिए भेजा गया था। प्रमाण पत्र पर दर्ज रोल नंबर बोर्ड के रिकॉर्ड में किसी को जारी ही नहीं किया गया था। सर्टिफिकेट पर दर्ज अन्य विवरण भी असली रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते थे। जांच के बाद बोर्ड ने इसे फर्जी घोषित कर जब्त कर लिया। हर महीने आते हैं 2000 सर्टिफिकेट यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए रेलवे, भारतीय सेना, यूनिवर्सिटी, पासपोर्ट ऑफिस समेत कई संस्थानों में नौकरी हासिल करने के मामले सामने आ चुके हैं। बोर्ड के पास हर महीने करीब 2 हजार से अधिक सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के लिए आते हैं। जांच में फर्जी पाए जाने वाले सर्टिफिकेट के मामलों में बोर्ड संबंधित उम्मीदवारों को अपने रिकॉर्ड में ब्लैकलिस्ट करता है। आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *