Headlines

फलोदी और बाप में 11 सितंबर को होगी वोटिंग:14 सितंबर को मतगणना, 21 सितंबर को अध्यक्ष का होगा चुनाव




राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनावों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में वोटिंग होगी। फलोदी नगरपरिषद और बाप नगरपालिका में मतदान 11 सितंबर को होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होने के बाद अब इन क्षेत्रों में किसी भी नई सरकारी घोषणा या विकास कार्य पर रोक रहेगी। यह पहली बार है जब पूरे प्रदेश में निकाय चुनाव एक साथ दो चरणों में करवाए जा रहे हैं। 14 सितंबर को होगी काउंटिंग फलोदी नगरपरिषद के लिए मतगणना 14 सितंबर को होगी। यहां सभापति का पद सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित है। नगरपरिषद क्षेत्र में कुल 34,671 मतदाता हैं, जिनमें 16,383 महिलाएं, 18,285 पुरुष और 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। वहीं, बाप नगरपालिका के लिए भी मतदान 11 सितंबर को होगा और मतगणना 14 सितंबर को निर्धारित है। बाप नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *