Headlines

मंडला में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:सिवनी के दो युवक गंभीर घायल, ड्राइवर ने एंबुलेंस बुलाई और फिर थाने गया




मंडला जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सुभरिया घाट में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सिवनी निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक ने स्वयं ही पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पिकअप चालक भी अपने वाहन सहित थाने में उपस्थित हो गया। महाराजपुर थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर घायलों की पहचान सिवनी जिले के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस संबंधित थाना-चौकी के माध्यम से परिजन को सूचित कर घायलों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *