Headlines

फाइनेंसर की पीट-पीटकर हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार:वीडियो और बॉडी पर चोट को पुलिस ने माना आधार, सेटबैक छोड़ने की बात हुआ था विवाद




उदयपुर के ओस्तवाल नगर में 4 दिन पहले फाइनेंसर की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने मारपीट के लाइव वीडियो और डॉक्टर्स से बातचीत के बाद फाइनेंसर की बॉडी से​ मिले चोट के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम पर कुछ भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुलिस ने डॉक्टर्स से बातचीत में फाइनेंसर के सिर और फेफड़े पर चोट होने की बात कही है। जांच अधिकारी डीएसपी छवि शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस की इवें​स्टीगेशन जारी है। आरोपियों ने फाइनेंसर सागरमल मेहता के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों से सभी पहलुओं पर पूछताछ की है। बता दे कि मकान के सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर युवकों ने पड़ोसी बुजुर्ग की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। फाइनेंसर सागरमल मेहता (68) की मारपीट में मौत हो गई थी। बुधवार को मारपीट का वीडियो सामने आया था। इस पर जैन समाज के हंगामे के बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA) ने आरोपियों के अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। जानकारी के अनुसार मकान के सेटबैक छोड़ने की बात को लेकर लंबे समय से विवाद था। इसे लेकर मंगलवार को दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान प्रवीण सिंह आसोलिया, उसके चचेरे भाई अनुराग और महेश प्रताप सिंह ने पड़ोसी सागरमल और उनके बेटे राहुल मेहता से मारपीट की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *