Headlines

इंदौर में बारिश के बीच दौड़ने का जोश:रैनाथॉन की 10KM नाइट रन शुरू; 2 हजार रनर्स हुए शामिल




एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स (AIM) की ओर से आयोजित ‘रैनाथॉन-10 किमी मॉनसून नाइट रन’ का 9वां संस्करण शनिवार रात 10 बजे पितृ पर्वत से शुरू हो गया। बारिश के मौसम में आयोजित इस खास नाइट रन में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 2 हजार रनर्स ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रन शुरू होते ही पूरा माहौल जोश और ऊर्जा से भर गया। रन का शुभारंभ पितृ पर्वत स्थित से किया गया। इसके बाद प्रतिभागी निर्धारित मार्ग से होते हुए मॉडल स्कूल, गोमटगिरि, नया बसेरा, सुमतिधाम कॉलोनी (गोधा एस्टेट), बाहुबली नगर और आकाश ग्रीन कॉलोनी से होकर वापस पितृ पर्वत पहुंचेंगे। पूरे मार्ग पर सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, चिकित्सा सहायता और हाइड्रेशन की विशेष व्यवस्था की गई है। एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल एवं संयोजक नीरज याग्निक ने बतायाआयोजन का मुख्य आकर्षण भव्य लेजर शो भी है, जिसका आनंद प्रतिभागियों और दर्शकों को मिलेगा। रन पूरी होने के बाद सभी रनर्स के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। इससे पहले गुरुवार को नेहरू स्टेडियम के एनसीसी हॉल में आयोजित रजिस्ट्रेशन एक्सपो में प्रतिभागियों ने अपनी और रनिंग किट प्राप्त की थी। आयोजन समिति ने पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। एकेडमी के पदाधिकारियों ने बताया कि रैनाथॉन का उद्देश्य केवल दौड़ आयोजित करना नहीं, बल्कि लोगों को फिटनेस, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। हर वर्ष की तरह इस बार भी युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और फिटनेस प्रेमियों का उत्साह देखने लायक है। देखिए रैनाथॉन की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *