Headlines

फाजिल्का नगर कौंसिल प्रधान चुनाव जल्द कराने की मांग:BJP पहुंची हाईकोर्ट, कहा- कैमरों की निगरानी में हो; कल होगी सुनवाई




फाजिल्का में हाल ही में हुए नगर कौंसिल चुनाव के बाद अब प्रधान पद के चुनाव को लेकर मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर कौंसिल प्रधान का चुनाव जल्द करवाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। भाजपा की ओर से हाईकोर्ट से अपील की गई है कि प्रधान पद का चुनाव जल्द कराया जाए और पूरी प्रक्रिया कैमरों की निगरानी में निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाई जाए। भाजपा ने सोमवार को हाईकोर्ट का रुख किया था, जिस पर बुधवार को सुनवाई होने की संभावना है। फाजिल्का से भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सुरजीत जियानी ने बताया कि हाल ही में हुए नगर कौंसिल चुनाव में 25 वार्डों में से भाजपा ने 11, आम आदमी पार्टी ने 5 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी। करीब एक महीने पहले भाजपा पंजाब अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के फाजिल्का दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी से वार्ड नंबर-13 के निर्वाचित पार्षद भगवान दास भाजपा में शामिल हो गए थे। कुल 12 पार्षदों का समर्थन हो गया इसके बाद भाजपा के पास कुल 12 पार्षदों का समर्थन हो गया। नगर कौंसिल में प्रधान पद के लिए 13 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। सुरजीत जियानी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की चुनाव में हार के कारण नगर प्रधान का चुनाव नहीं करवाया जा रहा है। इसी को लेकर फाजिल्का भाजपा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है और जल्द चुनाव करवाने की मांग की है। कैमरों की निगरानी में करवाया जाए चुनाव उन्होंने बताया कि भाजपा ने सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर बुधवार को सुनवाई होनी है। पार्टी ने मांग की है कि नगर कौंसिल प्रधान का चुनाव निष्पक्ष तरीके से कैमरों की निगरानी में करवाया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *