Headlines

फाजिल्का में डिग्गी के पास कॉलोनी काटने का विरोध:21 पार्षद हुए एकजुट; बोले- सुनवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे




फाजिल्का में नहरी पानी परियोजना की डिग्गी के साथ खाली पड़ी जमीन पर कथित तौर पर कॉलोनी विकसित किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर कौंसिल के उपाध्यक्ष भगवान दास और भाजपा पार्षदों ने इस प्रस्तावित योजना का विरोध करते हुए नगर कौंसिल अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा है। भाजपा नेताओं का दावा है कि इस मुद्दे पर उन्हें कांग्रेस के नौ पार्षदों का भी समर्थन प्राप्त है। नगर कौंसिल उपाध्यक्ष भगवान दास और भाजपा पार्षद रमेश कटारिया ने आरोप लगाया कि डिग्गी के साथ स्थित जमीन पर कॉलोनी काटकर प्लॉट आवंटित करने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि यह जमीन भविष्य में शहर की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का की आबादी लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में अतिरिक्त डिग्गियों की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में इस जमीन का अन्य उपयोग उचित नहीं होगा। 21 पार्षदों ने मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए पार्षदों ने बताया कि भाजपा के 12 और कांग्रेस के 9 पार्षदों सहित कुल 21 पार्षदों ने मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने नगर कौंसिल में प्रस्ताव लाकर इस प्रक्रिया को रद्द करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे इस मामले को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उधर, नगर कौंसिल फाजिल्का के सुपरिटेंडेंट राजेश कुमार ने बताया कि मांग पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *