![]()
हरियाणा BJP अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के ‘विशेष जाति’ वाले बयान के बाद उन पर FIR की मांग की गई है। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर प्रो. संपत सिंह ने हिसार SP को उनके खिलाफ शिकायत दी है। संपत सिंह ने शिकायत में कहा- 11 अगस्त को पानीपत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अर्चना गुप्ता ने जाट समुदाय को अपमानित करने, नीचा दिखाने और बदनाम करने वाले बयान दिए। इस टिप्पणी का उद्देश्य जाट और गैर-जाट समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना था। इस कॉन्फ्रेंस का वीडियो विभिन्न समाचार चैनलों और यू-ट्यूब पर भी चला। उन्होंने इन वीडियो को हटवाकर अर्चना गुप्ता के खिलाफ BNS की धारा 196, 197 और 356 (3), 356 (4) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। अब पढ़िए, संपत सिंह ने शिकायत में क्या कहा… ‘विशेष वर्ग’ बताकर INLD नेताओं से जोड़ा प्रो. संपत सिंह ने आरोप लगाया कि डॉ. अर्चना गुप्ता ने जाट समुदाय को ‘विशेष वर्ग’ बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का भी नाम लिया। शिकायत में दावा किया गया है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जाट समुदाय से जुड़े लोगों को लुटेरा, बिचौलिया और दलाल कहा गया। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप संपत सिंह ने शिकायत में कहा, इस तरह के बयान से हरियाणा की 22 % आबादी वाले जाट समुदाय में रोष पैदा हुआ है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए FIR दर्ज करना जरूरी है। उन्होंने पुलिस से डॉ. अर्चना गुप्ता और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज करने का अनुरोध किया है। सोशल मीडिया से वीडियो हटाने की मांग प्रो. संपत सिंह ने शिकायत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि समाचार चैनलों और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मौजूद ये वीडियो/कंटेंट भी हटाने चाहिए, जिससे वीडियो की शेयरिंग न हो सके। अब जानिए, अर्चना गुप्ता ने क्या बयान दिया था दिग्विजय ने कहा था पढ़ी लिखी अनपढ़ अर्चना गुप्ता के बयान के बाद जननायक जनता पार्टी (जजपा) नेता दिग्विजय चौटाला ने कहा था कि ये रूढ़ीवादी मानसिकता के लोग हैं। इनको डॉक्टर की उपाधि कहां से मिली है इनको पूछना चाहिए। डॉक्टर को तो हम भगवान का रूप मानते हैं। डॉक्टर की धर्म और जाति नहीं होती। डॉ. अर्चना गुप्ता विशेष वर्ग की बात करती हैं। विशेष वर्ग की बात से राजनीति नहीं होती, 36 बिरादरी से होती है। ये अपने आपको डॉक्टर कहती हैं मगर यह पढ़ी लिखी अनपढ़ हैं।
Source link
हिसार में BJP प्रदेशाध्यक्ष पर FIR की मांग:पूर्व मंत्री बोले- जाट-गैर जाट में दुश्मनी कराने की कोशिश; अमर्यादित टिप्पणी की VIDEO हटे
