![]()
फाजिल्का में आम आदमी पार्टी के 11 पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इनमें 8 विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलेभर में इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इसकी पुष्टि जिला यूथ विंग के इंचार्ज सुखमनजोत सिंह संधू ने की है। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को फाजिल्का में पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में सहमति बनने के बाद सभी ने अपने इस्तीफा पत्र पर हस्ताक्षर किए। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेज दिया। संधू का आरोप है कि जिला प्रधान उपकार जाखड़ की ओर से जिला स्तर पर लंबे समय से काम कर रहे पुराने नेताओं को दरकिनार और नजरअंदाज किया जा रहा था। इसी को लेकर पदाधिकारियों में नाराजगी थी। इसके चलते 11 पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने का फैसला लिया। विधानसभा हलकों में नई नियुक्तियां की जा रही सुखमनजोत सिंह संधू ने कहा कि दो दिन बाद इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। उनके मुताबिक, हाल ही में जिले के विभिन्न विधानसभा हलकों में नई नियुक्तियां की जा रही हैं। नाराज पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे वहीं, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष उपकार जाखड़ ने कहा कि वह नाराज पदाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर ऐसी क्या बात हुई, जिस कारण पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया, इस पर विचार किया जा रहा है। सभी को पार्टी में बनाए रखने के लिए बातचीत कर उन्हें मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा इस्तीफा देने वालों में जिला सचिव नरेश घुबाया, जिला यूथ विंग इंचार्ज सुखमनजोत सिंह संधू, जिला एससी विंग इंचार्ज छिंद्रपाल सिंह, जिला किसान विंग इंचार्ज नृपजीत सिंह चहल, जिला नशा मुक्ति मोर्चा कोऑर्डिनेटर नवदीप कंधवालीया, जिला मीडिया इंचार्ज बलजिंदर सिंह, जिला बीसी विंग इंचार्ज केवल कृष्ण कंबोज, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज जीत सिंह वारवल, बल्लुआना हल्का संगठन इंचार्ज शाहबाज सिंह संधू, जिला सोशल मीडिया सचिव परमजीत सिंह जट्टवाली और जिला शिक्षा विंग इंचार्ज चरणजीत कौर शामिल हैं।
Source link
फाजिल्का में AAP के 11 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा:8 जिला अध्यक्ष भी शामिल, पुराने नेताओं की अनदेखी का आरोप
