Headlines

फायरिंग कर मजदूरों से बंद करवाया सोलर प्लांट का काम:साथियों के साथ पिस्टल लेकर पहुंचा था आरोपी; जमीन मालिक को भी धमकाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार




दुर्ग के जामगांव (आर) थाना क्षेत्र के ग्राम गुढियारी में सोलर प्लांट के निर्माण स्थल पर काम बंद कराने की धमकी देकर पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 16 अगस्त की दोपहर की है। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर आरोपी अविचल अग्रवाल (52), निवासी टैगोर नगर रायपुर को पकड़ा। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की गई है। आरोपी को 17 अगस्त को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को दो दिन की रिमांड मिली है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गुढियारी स्थित सोलर प्लांट निर्माण स्थल पर प्रार्थी बिसहत यादव (46) और अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अविचल अग्रवाल अपने कुछ साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन क्रमांक CG 04 LU 7326 से वहां पहुंचा। आरोपी ने कर्मचारियों को निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि फायरिंग जान से मारने की नीयत से की गई थी। घटना के दौरान आरोपी ने जमीन मालिक दीपक अग्रवाल को भी धमकाया। इसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वाहन से मौके से चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश
फायरिंग की सूचना मिलते ही जामगांव (आर) पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी और अपने सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। देर रात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अविचल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना में इस्तेमाल पिस्टल के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद कर ली। दो दिन की पुलिस रिमांड
आरोपी अपने साथियों के साथ वाहन से सोलर प्लांट पहुंचा। वहां काम कर रहे कर्मचारियों को निर्माण बंद करने के लिए कहा। विवाद के दौरान उसने पिस्टल निकालकर फायरिंग की और मौके पर मौजूद जमीन मालिक को भी धमकाया। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। पुलिस ने सूचना मिलने के कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान कर देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 17 अगस्त को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी की दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस अब उससे घटना को लेकर आगे पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उसके साथ मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे और पिस्टल से जुड़ी जानकारी क्या है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जामगांव (आर) थाने में केस दर्ज किया गया है। बरामद पिस्टल को लेकर भी जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *