Headlines

श्रावस्ती में करंट लगने से दो ग्रामीणों की मौत:11 हजार की लाइन अचानक चालू होने से हादसा, पोल लगाते समय चपेट में आए थे




श्रावस्ती में गिलौला क्षेत्र के मोहम्दापुर में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में दो ग्रामीणों की जान चली गई। बुधवार सुबह 11:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार की विद्युत लाइन अचानक चालू होने से करंट की चपेट में आए 25 वर्षीय सचिन मिश्रा और 45 वर्षीय वेद प्रकाश पाठक गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई।हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। मोहम्दापुर गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली के पोल लगाने का काम चल रहा था। गांव निवासी सचिन मिश्रा और वेद प्रकाश पाठक काम में सहयोग कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की लाइन का शटडाउन लिया गया था। इसी दौरान दोनों ग्रामीण पोल पकड़कर उसे लगाने में मदद कर रहे थे। आरोप है कि काम के बीच बिना मौके पर मौजूद लोगों को सूचना दिए बिजली आपूर्ति दोबारा चालू कर दी गई। इसी दौरान पोल टेढ़ा होकर पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन से छू गया।नीचे जलभराव होने के कारण पोल में करंट उतर आया और दोनों ग्रामीण उसकी चपेट में आ गए। दोनों को करंट की चपेट से हटाया आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने किसी तरह दोनों को करंट की चपेट से हटाया और सीएचसी गिलौला पहुंचाया गया।गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला सचिन मिश्रा दो भाइयों में छोटा था और लखनऊ में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा था। वह तीन दिन पहले ही घर आया था। उसका बड़ा भाई भी लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है। सचिन की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता दिनेश मिश्रा खेती करते हैं, मां शिक्षामित्र हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का पालन-पोषण करते थे दूसरे मृतक वेद प्रकाश पाठक दो भाइयों में सबसे बड़े थे। वह पुरोहित का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, 14 वर्षीय बेटा और नौ वर्षीय बेटी हैं, दोनों बच्चे पढ़ाई करते हैं।घर में माता-पिता भी हैं। वेद प्रकाश की मौत से परिवार के सामने दुखों के साथ भविष्य की चिंता भी खड़ी हो गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *