Headlines

फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का निधन:कई दिन से चल रहे थे बीमार; तूत की मौत से खेल जगत में शोक




पंजाब के सीमावर्ती जिले फिरोजपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। गांव तूत निवासी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत का निधन हो गया। खिलाड़ी के निधन के बाद कबड्डी जगत, गांव और खेल प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है। आज उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरजीत सिंह तूत का कबड्डी की दुनिया में खास नाम था। वह अपनी शानदार खेल प्रतिभा और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे। उन्होंने बतौर रेडर कबड्डी में अपनी अलग पहचान बनाई और अपने खेल के दम पर बड़ी संख्या में प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई। खेल प्रेमियों और समर्थकों ने जताया शोक उनके असमय निधन से परिवार और समर्थकों को गहरा सदमा पहुंचा है। गुरजीत सिंह तूत के निधन की खबर सामने आते ही उनके गांव सहित पूरे कबड्डी जगत में मातम छा गया। परिवार, रिश्तेदारों, कबड्डी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और उनके समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। गुरजीत सिंह तूत का यूं दुनिया से चले जाना कबड्डी खेल के लिए भी एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके शानदार खेल और कबड्डी के मैदान में बनाई पहचान को उनके प्रशंसक लंबे समय तक याद रखेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरजीत ने कमाया नाम गुरजीत के दोस्त राजदीप सिंह ने बताया कि उसका दोस्त गुरजीत ने पूरे दुनिया भर में गांव का नाम रोशन किया । उन्होंने कहा कि उसे प्रसिद्धि बहुत मिली थी। इंग्लैंड सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरजीत ने बहुत नाम कमाया । लेकिन अब वह गलत दलदल में फंस गया था । जिसने इस दलदल से निकलने का प्रयास किया लेकिन वह निकल नहीं पाया ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *