Headlines

फिरोजपुर में सरकारी कर्मचारियों का प्रदर्शन:पेन डाउन स्ट्राइक कर जताया विरोध; CM समेत कई नेताओं के नाम वाले मटके फोड़े




फिरोजपुर में पंजाब सरकार की नीतियों और लंबित मांगों के खिलाफ सरकारी कर्मचारियों ने मंगलवार को पेन डाउन स्ट्राइक की। कर्मचारियों ने अपने कंप्यूटर बंद कर सरकारी कामकाज का बहिष्कार किया। इसके बाद वे जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर जमा हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मंत्री अमन अरोड़ा और पंजाब सरकार के मुख्य सचिव के नाम लिखे मिट्टी के मटके फोड़े। यह उनका सरकार के प्रति रोष जताने का तरीका था। प्रधान पीपल सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन योजना को पूरी तरह लागू करना शामिल है। इसके अलावा, कर्मचारियों से जुड़े लंबित मामलों का समाधान और अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करना भी उनकी मांगों में है। कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दे लंबे समय से अटके उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दे लंबे समय से अटके हुए हैं। सरकार इन्हें हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली की अधिसूचना जारी होने के बावजूद, इसकी प्रक्रिया और शर्तें पूरी तरह लागू नहीं की गई हैं। कर्मचारियों ने अपने कंप्यूटर बंद रखे पेन डाउन स्ट्राइक के दौरान अलग-अलग विभागों के कर्मचारियों ने अपने कंप्यूटर बंद रखे और सरकारी कामकाज में हिस्सा नहीं लिया। इसके बाद वे जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कर्मचारियों ने मटके फोड़कर अपना गुस्सा जताया और सरकार से जल्द से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की। मांगें नहीं मानी तो संघर्ष होगा तेज कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और बातचीत से समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि अगर मांगों पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस वजह से बाद में भर्ती हुए कई कर्मचारी अभी भी नई पेंशन योजना के दायरे में हैं। वे पुरानी पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *