Headlines

फिल्लौर में तीया उत्सव में पहुंची सीएम की पत्नी:पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर, डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा- विरासत को संजोकर रखना हमारी जिम्मेदारी




तीज का त्योहार पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और नारी शक्ति के उल्लास का प्रतीक है। अपनी जड़ों और समृद्ध विरासत को संजोकर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” इसी संदेश के साथ फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के ‘पृथ्वी रिसॉर्ट’ में पारंपरिक ‘तीया उत्सव’ (तीज) बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस सतरंगी सांस्कृतिक समारोह में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह भव्य आयोजन आम आदमी पार्टी (AAP) की फिल्लौर हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोटिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजी तीजियों ने बांधा समां उत्सव के दौरान पूरा रिसॉर्ट पंजाबी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं, तीजियों और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजी महिलाओं और युवतियों ने ढोल की थाप पर जमकर गिद्दा डाला और पारंपरिक बोलियां गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इसके साथ ही, स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों ने भांगड़ा, गिद्दा और सुरीले लोकगीतों के माध्यम से पंजाब की जीवंत संस्कृति की बेहद मनमोहक झलकियां प्रस्तुत कीं। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना जरूरी: डॉ. गुरप्रीत कौर मान समारोह में उपस्थित महिलाओं और बेटियों को तीज की बधाई देते हुए मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये हमारी नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और जड़ों से जोड़ने का एक मजबूत माध्यम हैं। हमें अपनी इस विरासत को आगे बढ़ाना होगा।” हर साल बड़े स्तर पर मनेगा यह त्योहार: हरजोत कौर लोटिया हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोटिया ने मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत कौर मान, सभी मेहमानों, महिलाओं और छात्र-छात्राओं का इस उत्सव को सफल बनाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीया दा मेला पंजाबियों के दिलों के बेहद करीब है और भविष्य में भी इसे हर साल इसी तरह बड़े और व्यापक पैमाने पर आयोजित किया जाता रहेगा। इस सांस्कृतिक महोत्सव को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के तमाम स्थानीय पदाधिकारी, भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, इलाके की गणमान्य हस्तियां और सैकड़ों की तादाद में मातृशक्ति उपस्थित रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *