Headlines

ट्रांसफार्मर जलने से पालकोट में तीन दिनों से बिजली ठप, बैंक व व्यवसाय प्रभावित



गुमला पालकोट प्रखंड मुख्यालय के बाजार टांड़ में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। इससे आम जनजीवन, व्यावसायिक गतिविधियां, बैंक का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कॉपरेटिव बैंक के क्लर्क अमित कुजूर ने बताया कि बिजली न होने से रोजाना 100 से अधिक ग्राहकों को लेनदेन और केवाईसी कराए बिना बैरंग लौटना पड़ रहा है। काम चलाने के लिए बसिया ब्रांच से अप्रूवल लिया जा रहा है। इससे काफी परेशानी हो रही है। शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। इससे पढ़ाई करने वाले बच्चों, राहगीरों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ हरि उरांव ने बताया कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। वहीं, सांसद प्रतिनिधि सह कोलेंग पंचायत की मुखिया सुषमा केरकेट्टा ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक पालकोट में नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, तो मंगलवार को मजबूरन बिजली विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। बैंक में अंधकार में अकेले काम करते कलर्क।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *