Headlines

फिल्लौर में हरियाणा सीएम ने लोगों से की मुलाकात:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रास्ते में ही काफिला रोक लोगों से की मुलाकात




जालंधर के फिल्लौर में रास्ते में खड़े लोगों को देख हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला रोक कर लोगों से मुलाकात करनी शुरू करदी। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपनी समस्या भी बताई। बता दें कि नकोदर में स्थित डेरा बाबा अलमस्त बापू लाल बादशाह में चल रहे मेले में शामिल होने के लिए आज दोपहर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचे थे। इसके बाद वह जब वापिस जाने के लिए निकल रहे थे। जब वह फिल्लौर में पहुंचे तो रास्ते में लोग उनको मिलने के लिए खड़े थे। वहीं उन्होंने भी अपना काफिला रोक कर लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। लोगों का आशिर्वाद मिल रहा है। लोग कह रहे है कि आने वाला समय मोदी जी का है, भाजपा का समय है। मोदी जी ने पूरे भारत को मजबूत करने का काम किया है। पंजाब पिछड़ा हुआ है, जिसका कारण यहां की राजनीति है। यहां के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, किसानों को फसलों पर सही से एमएसपी नहीं मिल रही है, यहां पर कानून व्यवस्था भी बहुत खराब है। वहीं उन्होंने कहा कि एक महिला ने एक समस्या भी बताई, जिसे सुलझाने के लिए मौके पर एसएचओ को कहा गया है। उन्होंने महिला को बुला लिया है, उनकी शिकायत को जल्दी से निपटाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *