![]()
धार में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान चिकलिया गांव के किसान लालचंद पाटीदार ने बंदूक लाइसेंस की फाइल एक साल से लंबित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कलेक्टर के सामने कहा कि वर्ष 2023 में लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। फाइल अलग-अलग स्तरों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची, लेकिन अब तक उस पर कोई फैसला नहीं हुआ। लालचंद ने बताया कि वह परिवार के साथ चिकलिया गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर बने मकान में रहते हैं। उनके अनुसार 2017 से 2025 के बीच खेत और मकान में चार से पांच बार चोरी हो चुकी है। इन घटनाओं की शिकायत तिरला थाने में दर्ज कराई गई है। सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने बंदूक लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। एक साल से लाइसेंस के लिए चक्कर लगा रहा किसान
किसान ने बताया कि फाइल करीब एक साल से कलेक्टर कार्यालय में अटकी है। वह कई मंगलवार से जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन ही मिलता है। मंगलवार को उन्होंने फिर अपनी समस्या रखी और नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अगर बंदूक लाइसेंस नहीं देना है तो इसकी जानकारी उन्हें लिखित में दी जाए। इससे वह बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाना बंद कर देंगे। उनका कहना था कि केवल आश्वासन से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मामले में कलेक्टर ने किसान को आश्वासन दिया कि प्रकरण और फाइल की जानकारी की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार मामले का निराकरण किया जाएगा।
Source link
बंदूक लाइसेंस की फाइल एक साल से अटकी:जनसुनवाई में किसान कलेक्टर से बोला- नहीं देना तो लिखित में बता दें
