Headlines

रायगढ़ में फायनेंस कंपनी के साथ 7.58 लाख की धोखाधड़ी:कलेक्शन एजेंट ने ग्राहकों से वसूली कर रुपए जमा नहीं किए, शिकायत के बाद FIR दर्ज




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में भारत फायनेंस कंपनी के साथ कंपनी के ही कलेक्शन एजेंट ने धोखाधड़ी की। ग्राहको से वसूल कर कंपनी में जमा किए जाने वाली 7 लाख 58 हजार से अधिक की राशि को उसने जमा नहीं किए और ऑफिस आना ही बंद कर दिया। जिसके बाद ब्रांच मैनेजर ने मामले की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है। मामला कोवताली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिला के ग्राम जोगीपाली में रहने वाला वासुदास मानिकपुरी 35 साल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह भारत फायनेंस कंपनी के रायगढ़ शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ है। इसी कंपनी में सक्ती जिला के ग्राम अमेराडीह निवासी विक्रम सिंह सिदार 20 साल कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत है, जो फायनेंस कंपनी के ग्राहको से वसुली कर शाखा के उन राशि को जमा करने का काम करता है। जहां 1 दिसबंर 2023 से लेकर 31 अगस्त 2024 के बीच उसने कंपनी के 40 ग्राहको से 7 लाख 58 हजार 9 सौ 37 रुपए की वसुली की और उस राशि को भारत फायनेंस कंपनी के इन्क्लूसन लिमिटेड के शाख में जमा कर स्वयं गबन कर भाग गया।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
जब कंपनी के हिसाब में गड़बड़ी पाई गई तो 2 साल बाद मामले की जानकारी हुई। ऐसे में ब्रांच मैनेजर ने कोतवाली थाना पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने ब्रांच मैनेजर की शिकायत पत्र पर अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ धारा 316 (5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *