Headlines

बच्चे को गोद में लिए बुजुर्ग पर सांड का हमला,VIDEO:बच्चा सड़क पर गिरा, बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर मारी सिंग;वन-विभाग ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से किया बेहोश




राजधानी रायपुर में मंगलवार को एक सांड ने सड़क पर जा रहे 7 लोगों पर हमला कर दिया। सांड ने घर के बाहर बच्चे को गोद में लिए खड़े बुजुर्ग पर भी पीछे से अचानक हमला किया। हमले से बच्चा सिर के बल गिर गया। इसके बाद सांड ने बुजुर्ग को दौड़ा-दौड़ाकर हमला किया। घटना में बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने सांड को ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से बेहोश किया। घटना को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चिंता जताई है और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में उनके क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है।” घटना के बाद वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से सांड को बेहोश किया और इसके बाद उसे काबू में लिया। घटना डीडी नगर इलाके की है। देखिए ये तस्वीरें- संभलने का भी नहीं मिला मौका जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति छोटे बच्चे को गोद में लेकर घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से सांड ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग संभल नहीं पाए और घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क पर 7 लोगों को बनाया निशाना बताया गया है कि सांड ने इलाके में लगातार उत्पात मचाया और सड़क पर जा रहे 7 लोगों पर हमला किया। इससे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लोग सांड के डर से घरों में चले गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल रहा। वहीं, सांड के हमले में घायल और एक महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। काऊकैचर टीम सांड को नहीं पकड़ पाई सांड के उत्पात की सूचना मिलने के बाद नगर निगम की काऊकैचर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सांड को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काबू में नहीं आया। इसके बाद भी सांड लगातार लोगों पर हमला करता रहा। वन विभाग ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से किया बेहोश हालात बिगड़ते देख वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग की टीम ने ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से सांड को बेहोश किया। इसके बाद उसे काबू में लिया गया। इससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। पार्षद से करीब 50 बार शिकायत, फिर भी समस्या का समाधान नहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने फेसबुक पर लिखा- रायपुर पश्चिम विधानसभा में भाजपा विधायक राजेश मूणत के कार्यकाल में क्षेत्र की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पार्षद से करीब 50 बार शिकायत करने के बावजूद न नियमित सफाई हुई और न ही सड़कों पर घूम रहे मवेशियों की समस्या का समाधान हुआ। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि स्थानीय लोगों के अनुसार एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक अन्य व्यक्ति ICU में भर्ती है। नगर निगम के तमाम दावों के बीच जनता का सवाल है-आखिर कितनी शिकायतों और कितनी घटनाओं के बाद प्रशासन जागेगा? नगर निगम तत्काल जिम्मेदारी तय करे और सफाई, आवारा मवेशियों की समस्या का स्थायी समाधान करे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *