बटाला में चौथे दिन भी बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी:सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन; 60% DA की उठी मांग




पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में सरकार और पावरकॉम प्रबंधन के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय 26 में चौथे दिन भी हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इम्प्लॉइज जॉइंट फोरम पंजाब और बिजली कर्मचारी एकता मंच पंजाब के आह्वान पर शहरी और ग्रामीण मंडल बटाला के कर्मचारियों द्वारा किया गया। कर्मचारी दल सर्कल गुरदासपुर के अध्यक्ष दिलबाग सिंह बुट्टर ने बताया कि बिजली कर्मचारी 21 जुलाई से सामूहिक छुट्टी पर हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रादेशिक कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने 25 और 26 जुलाई को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा दिलबाग सिंह बुट्टर, हरजीत सिंह टरपई और सुरजीत सिंह अमरगढ़ ने संयुक्त रूप से कहा कि पंजाब सरकार और पावरकॉम प्रबंधन द्वारा बिजली कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है। उनकी प्रमुख मांगों में बिजली कर्मचारियों का डीए बकाया जारी करना, 42 प्रतिशत के बजाय 60 प्रतिशत डीए देना और अन्य लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना शामिल है। अगले संघर्ष की दी चेतावनी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है, तो अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर विचार करने का आग्रह किया। इस अवसर पर चरणजीत सिंह काहलों, अवतार सिंह संगतपुर, हरजीत सिंह टरपई, मनबीर सिंह, जतिंदर सिंह, अर्जुन सिंह, सर्बजीत सिंह, अरुण कुमार, सतपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, जसविंदर कुमार, दलबीर सिंह, दविंदर सिंह और प्रभजोत सिंह सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *