Headlines

बटाला में बिजली कर्मचारियों को बांटी सुरक्षा किट:काम के दौरान सुरक्षा होगी मजबूत; अधिकारियों का जताया आभार




पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में उत्तरी सब-डिवीजन के बिजली कर्मचारियों को सुरक्षा किटें वितरित की गईं। उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) सुखजिंदर सिंह ने आज अपने कर्मचारियों को ये किटें प्रदान की। इस अवसर पर एसडीओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि कर्मचारी संगठन और कर्मचारी लंबे समय से बोर्ड से सुरक्षा किटों की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों द्वारा जारी की गई ये किटें कर्मचारियों को काम करने में सुविधा प्रदान करेंगी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रभावी साबित होगी। वितरण समारोह में ये रहे शामिल कर्मचारी नेता दिलबाग सिंह बुट्टा, जो सर्कल गुरदासपुर कर्मचारी दल के अध्यक्ष हैं, ने इन किटों का प्रबंध करने के लिए उप मंडल अधिकारी सुखजिंदर सिंह और पावरकॉम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस वितरण समारोह में गुरप्रीत सिंह, जतिंदर सिंह, जसकरन सिंह, नरिंदर कुमार, प्रदीप कुमार, परमजीत सिंह, अमरबीर सिंह और अरुण कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *