![]()
हरियाणा के करनाल में मंगलवार दोपहर उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े लोगों ने हथौड़े चलाकर एक मजार तोड़ दी। मजार की देखरेख कर रहे लोगों ने इसका विरोध किया तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को संभाला। इसके बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने वहां बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ी। उनका आरोप था कि मजार की देखभाल करने वाले लोग यहां तंत्र-मंत्र करते है। रात में रोने-चीखने-चिल्लाते की आवाजें आती थीं। आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले खाली जगह पर सिर्फ दो ईंटें रखी गई थीं। इसके बाद पूरा निर्माण कर दिया गया। यहां तक कि टाइलें, स्टील की ग्रिल लगाई और एसी तक लगा दिया गया। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की जांच की मांग की। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मजार तोड़ने और प्रदर्शन करते लोगों के PHOTO यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… स्थानीय लोगों ने लगाए कई गंभीर आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि मजार के अंदर तांत्रिक क्रियाएं की जाती थीं। रात के समय यहां से चिल्लाने और किलकारियां मारने जैसी आवाजें आती थीं, जिससे कॉलोनी के लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों में डर का माहौल बना हुआ था। लोगों के अनुसार, यहां एसी और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे। राजीव कौशिक, शिव कुमार और अन्य लोगों ने बताया कि इस मामले को लेकर कॉलोनी के लोगों ने पहले संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसकी शिकायत पुलिस को कई बार दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, सेक्टर-32-33 थाना के एसआई विनोद कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनेां पक्षों से संपर्क किया जा रहा है, पता किया जा रहा है कि मामला क्या है।
Source link
मजार तोड़कर पढ़ी हनुमान चालीसा,VIDEO:करनाल में दूसरे पक्ष से टकराव, हाथपाई हुई; हिंदू संगठन बोले-रात में आती थीं चिल्लाने-किलकारियां जैसी आवाजें
